• Breaking News

    Monday, 3 April 2017

    डांस बार पर छापेमारी, सीक्रेट तहखानों के तिलिस्म में 'बार बालाएं'

    डांस बार पर छापेमारी, सीक्रेट तहखानों के तिलिस्म में 'बार बालाएं'


    मुंबई : डांस बार पर छापेमारी, सीक्रेट तहखानों के तिलिस्म में 'बार बालाएं'

    देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से सटे ठाणे में कई डांस बार पर छापेमारी की गयी. छापेमारी में जो कुछ भी मिला उसे देख अधिकारियों के होश उड़ गए. क्योंकि, डांस बार में कई सीक्रेट तहखाने बने हुए थे. पुलिस के मुताबिक इन सीक्रेट तहखानों में बार बालाओं को छुपा कर रखा जाता था.
    तहखानों में लड़कियों और बार गर्ल्स को छुपाया जाता था
    पुलिस ने दावा किया है कि तहखानों में लड़कियों और बार गर्ल्स को छुपाया जाता था. दरअसल, मुंबई से सटे ठाणे में अतिक्रमण एवं अवैध निर्माण विभाग पिछले कई दिनों से कार्रवाई कर रहा है. इसी कड़ी में दहिसर चेकनाके पर बने बियर बारों की जांच शुरू हुई. जिसके बाद इन गुप्त तहखानों का पता चला.

    5 बियर बारों में 7 तहखाने मिले हैं
    5 बियर बारों में 7 तहखाने मिले हैं, जिसमें कशिश बार में तीन, जबकि मंत्रा बार, मेमसाहब बार, मैक्ट्रिक्स बार और सी-मैजिक बार में एक-एक तहखाना बना हुआ था. सभी बार मालिकों के खिलाफ एमआरटीपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है.
    छापे की खबर पहले ही मिल गयी थी
    पुलिस के मुताबिक लड़कियां पकड़ में ना आएं इसके लिए ही तहखानों को बनाया गया था. छापे की खबर पहले ही मिल गयी थी. जिसके चलते ज्यादातर जगहों पर लड़कियों को पहले ही भगा दिया गया था. सिर्फ एक बार में तीन चार महिलाएं मिली, जिन्हें स्टाफ बताया गया.

    डांस बार पर बैन लगाकर बंद कर दिया था
    बियर बार में डांस के नाम पर देह व्यापार के आरोप पहले भी लगते रहे हैं. इसी वजह से 2005 में महाराष्ट्र सरकार ने डांस बार पर बैन लगाकर बंद कर दिया था. लेकिन, जुलाई 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने डांस बार पर लगे बैन को हटा दिया था.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel