• Breaking News

    Tuesday, 18 April 2017

    तपती गर्मी से बचने के लिए पीयें आम का पना, यहां पढ़े इसको बनाने की फटाफट रेसिपी

    तपती गर्मी से बचने के लिए पीयें आम का पना, यहां पढ़े इसको बनाने की फटाफट रेसिपी



    कच्चे आम खाना सभी को पंसद होता है। यह सेहत के लिए अच्छी भी होते है। कच्चे आम विटामिन सी से भरपूर होता है, ऐसे में यह तपती गर्मी से हमें राहत देता है। लू से बचाता है। इससे गैस आदि बनने की समस्या भी दूर हो जाती है। साथ ही यह खून को भी साफ करता है।
    पना बनाने के लिए जरूरी सामग्री
    • 4 कच्चे आम (मीडियम साइज)
    • 1 लीटर पानी
    • 1 चम्मच काला नमक
    • 1/4 चम्मच काली मिर्च पाउडर
    • आधा कप पुदीना पत्ती
    • 150 ग्राम शक्कर
    • 2 छोटे चम्मच भुना जीरा
    • बूंदी व नींबू (वैकल्पिक)
    आम का पना बनाने की विधि
    • आम को कूकर में उबाल लें या फिर गैस पर भून लें। उसके छिलका उतार कर आमों का गूदा निकाल लें।
    • इस गूदे में शक्कर, काला नमक, पुदीना डालकर मिक्सी या फिर बट्टे पर पीस लें।
    • अब इस पेस्ट को छान कर पानी में मिला दे। उसके बाद उसमें काली मिर्च और भुना हुआ जीरा पाउडर मिला दें।
    • अपनी इच्छानुसार आर इसमें नींबू व बूंदी भी मिला सकती है।
    आप चाहे तो थोड़ी देर के लिए इसे फ्रिज में रखकर ठंडा करके पीयें या फिर गिलास में बर्फ डालकर सीधे सर्व कर सकती है।

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel