• Breaking News

    Wednesday, 5 April 2017

    वेट कंट्रोल का मतलब ये नहीं कि आप खाना-पीना छोड़ दो!

    वेट कंट्रोल का मतलब ये नहीं कि आप खाना-पीना छोड़ दो!


    वेट कंट्रोल का मतलब ये नहीं कि आप खाना-पीना छोड़ दो!

     बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि वजन को कंट्रोल करने का मतलब खाना छोड़ना नहीं है, बल्कि सही वजन पाने के लिए सही डायट का सेवन करना और रोजाना एक्सरसाइज करना जरूरी है. वजन कम करने के लिए न्यूट्रिशंस से भरपूर ब्रेकफास्ट और फिट रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करना जरूरी है.
    केलॉग्स इंडिया के साथ जुड़ी दीपिका अपनी छरहरी काया के लिए जानी जाती हैं.
    अपने प्रशंसकों को स्वास्थ्य संबंधी सुझाव देते हुए अभिनेत्री ने कहा कि ऐसे आहार का सेवन करें जो स्वास्थ्यवर्धक और पोषक तत्वों से भरपूर हो.
    दीपिका फिलहाल ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर बन रही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनके कथित प्रेमी रणवीर सिंह और शाहिद कपूर भी हैं.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel