• Breaking News

    Saturday, 25 March 2017

    इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो के हुए दीवाने, क्या आपने देखा?

    इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो के हुए दीवाने, क्या आपने देखा?


    Viral: इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो के हुए दीवाने, क्या आपने देखा?

    आईआईटी रुड़की के छात्रों का बनाया एक वीडियो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. उस वीडियो में प्रयोग किया गया एड शीरन के लेटेस्‍ट हिट गाने 'शेप ऑफ यू' पर दो लड़कियों के डांस करने का एक और वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. यूट्यूब पर 17 मार्च को अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक करीब नौ लाख 78 हजार लोग देख चुके हैं. एड शीरन के लेटेस्‍ट हिट गाने पर तैयार किए गए इस वीडियो में दिखाए गए डांस का कोरियोग्राफ सोनाली भदौरिया ने किया है. करीब 1.32 मिनट के इस वीडियो में दो लड़कियां शानदार डांस कर रही हैं. लड़कियों ने डांस के कई कठिन स्टेप भी करती दिख रही हैं. इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है.


    पिछले दिनों 'शेप ऑफ यू' गाने पर आईआईटी रुड़की के छात्रों ने एक वीडियो लांच किया था, जो काफी पसंद किया गया था. इस वीडियो में चार छात्र डांस करते हुए दिखते थे. इस डांस वीडियो को एड शीरन के लेटेस्‍ट हिट गाने 'शेप ऑफ यू' पर फिल्‍माया गया था. 


    इस वीडियो में अलग-अलग प्रोफेशन के चार लड़के एक खूबसूरत लड़की को इंप्रेस करने की कोशिश करते दिखते हैं. वैलेंटाइन्स दिन पर बनाया गया ये वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो की खास बात है कि इसे खुद छात्रों ने ही कोरियोग्रॉफ किया था.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel