• Breaking News

    Saturday, 25 March 2017

    मक्का के ग्रैंड मस्जिद के सामने किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, आने लगे भद्दे कमेंट

     मक्का के ग्रैंड मस्जिद के सामने किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, आने लगे भद्दे कमेंट


    Viral Video: मक्का के ग्रैंड मस्जिद के सामने किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, आने लगे भद्दे कमेंट

    पिछले दिनों टीम इंडिया के क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने पत्नी हसीन जहान के साथ फेसबुक पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसके बाद लोगों ने कपड़ों को लेकर उन्हें भद्दे कमेंट्स किए थे. अब तुर्की के एक पत्रकार ने मक्का में ग्रैंड मस्जिद के सामने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया तो लोग उन्हें धमकी दे रहे हैं. टीआरटी के पत्रकार यूसुफ एकोन ने अपनी गर्लफ्रेंड को मक्का के ग्रैंड मस्जिद के सामने प्रपोज किया. इसके बाद उन्होंने पूरे वाक्या का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद यह वायरल हो गया. कुछ लोगों ने इस्लाम की दुहाई देकर यूसुफ और उनकी गर्लफ्रेंड को भद्दे कमेंट करने लगे. कमेंट में कई लोगों ने लिखा है कि ऐसे पवित्र स्थल पर इस तरह की हरकत करना सही नहीं है.

    वीडियो में दिख रहा है कि यूसुफ ने अपनी जेब से एक अंगूठी निकाली और कहा कि अपने प्यार का इजहार किया. इसके बाद उनकी गर्लफ्रेंड हंसते हुए दिख रही हैं. वह कह रही हैं, 'अगर आप चाहते हो कि मैं हां करुं तो घुटनों पर बैठकर मुझें प्रपोज कीजिए.' इसके बाद यूसुफ अपने घुटनों के बल बैठकर प्रपोज करते हैं और अंगूठी पहनाते दिख रहे हैं.


    इस वीडियो पर लोगों ने इतने भद्दे कमेंट करने शुरू कर दिए कि यूसुफ एकोन को ये वीडियो अपने अकाउंट से हटना पड़ा. इतना ही नहीं, यूसुफ को तुर्की के टीवी चैनल से निकालने की भी मांग जोर पकड़ रही है. कुछ लोग उनके खिलाफ फतवा जारी करने की मांग कर रहे हैं.

    क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी के कपड़ों पर आपत्ति

    पिछले साल दिसंबर में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को सोशल मीडिया में भद्दी टिप्पणियों का शिकार होना पड़ा था. उनका क़ुसूर बस इतना था कि उन्होंने पत्नी के साथ अपने फेसबुक पेज पर एक फोटो डाली थी, जिससे कुछ लोगों को आपत्ति है. दरअसल मोहम्मद शमी की बीवी हसीन जहां एक स्लीवलेस ड्रेस में फोटो में दिखाई दे रही हैं, जिससे यह वर्ग नाराज है. शमी को सोशल मीडिया पर कई आलोचना भरे संदेश मिले. जिसमें पत्‍नी की ड्रेस को लेकर भारतीय तेज गेंदबाज को बेवजह की सलाह दी गई थी.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel