• Breaking News

    Sunday, 26 March 2017

    आग ने ले ली एक ही परिवार के 5 लोगों की जान, दम घुटने से खत्म हुआ पूरा परिवार

    आग ने ले ली एक ही परिवार के 5 लोगों की जान, दम घुटने से खत्म हुआ पूरा परिवार


    महाराष्ट्र: आग ने ले ली एक ही परिवार के 5 लोगों की जान, दम घुटने से खत्म हुआ पूरा परिवार

    भीषण आग ने एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदगियां छीन ली. महाराष्ट्र के धुले ज़िले में घर में आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोंगो की मौत हो गई है. ये दिल दहला देने वाली घटना तब घटी जब घर के सभी सदस्य सो रहे थे मरने वालों में राम शर्मा, उनकी मां, पत्नी और दो बच्चे हैं.
    प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घर के अंदर आग करीब एक से दो बजे के बीच लगी. दमकल की गाड़ियों ने काफी देर के बाद आग पर काबू पाया. आग कैसे लगी इस बात का पता अब तक नहीं चल पाया है. आग लगने के कारणों को लेकर जांच की जा रही है.
    121
    राम शर्मा का घर कपड़ा बाजार के पास है. आग घर के ग्राउंड फ्लॉर पर लगी. जिस वक्त घर में आग लगी उस वक्त घर के लोग पहली मंजिल पर सो रहे थे. पहली मंजिल पर धुवां भरने के कारण परिवार के लोगों की मौत हो गई. इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके के लोग सदमे में हैं. राम शर्मा मारूति मंदिर के पुजारी थे.

    No comments:

    Post a Comment

    Fashion

    Beauty

    Travel